देश में लगातार मौसम में बदलाव जारी है रहा है। वही आज सुबह दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के आस पास में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद ठंड बढ़ गई है और अभी इसमें और इजाफा होगा।
जहां एक और ठण्ड बढ़ गई गई है वहीं दूसरी और बारिश होने के कारण लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिल सकती है। वही उत्तर भारत में हो रही लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
वही जम्मू कश्मीर के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है। जिसका असर आस पास के इलाकों में देखा जा सकता है। वहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई बर्फबारी और चट्टानें खिसकने के चलते हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि शुक्रवार शाम से प्रदेश में बर्फबारी और बारिश होने की उम्मीद है। जम्मू समेत आसपास के जिलों कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, पुंछ और राजौरी से भी बारिश और बर्फबारी की खबरें सामने आई हैं।
इस बारिश और बर्फबारी के चलते जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाहर सुरंग के पास करीब डेढ़ फीट बर्फ जमा होने से हाईवे को बंद करना पड़ा। जिससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पद रामबन में कई स्थानों पर बर्फबारी के चलते हाईवे के पास के पहाड़ों से चट्टाने खिसकीं, जिसकी वजह से भी हाईवे पर यातायात को रोकना पड़ा।
हाईवे बंद होने के कारण कई यात्री वाहन और यात्री फंसे हुए हैं। जम्मू में रात भर हुई बारिश के बाद सुबह में सूरज निकाला। मौसम विज्ञान विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि समूचे जम्मू कश्मीर में मौसम आहिस्ता-आहिस्ता सुधर रहा है और लद्दाख के आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है।
प्रवक्ता ने बताया कि 20 दिसंबर तक बड़े स्तर पर बर्फबारी होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर, करगिल और लेह के ऊंचाई वाले इलाकों में रातभर बारिश और बर्फबारी हुई है।