आज उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से 1090 चौराहे कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार, एडीजी ज़ोन लखनऊ एस एन साबत, एडीजी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर नवीन अरोरा ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को यातायात नियमों का पालन कराने के गुण सीखाए गए।
कार्यक्रम में स्पीड रडार, साउंड लेवल मीटर, बॉडी वार्न कैमरा, थर्मल प्रिंटर सहित कई उपकरणों की प्रदर्शनी कर पुलिस कर्मियों को जानकारी दी।
इस दौरान आम जनता से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
यातायात माह के अवसर पर यातायात पथ प्रदर्शक नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पहली बार मनाया गया।