1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 100 सालों में दूसरा सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण आज, देश के कुछ हिस्सों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

100 सालों में दूसरा सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण आज, देश के कुछ हिस्सों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
100 सालों में दूसरा सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण आज, देश के कुछ हिस्सों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण रविवार यानी आज है। आषाढ़ अमावस्या पर होने वाले इस दुलर्भ चूड़ामणि सूर्य ग्रहण को पूरे देश में देखा जा सकेगा। दिल्ली में यह ग्रहण सुबह 10ः25 बजे शुरू होगा और 12ः20 बजे ग्रहण का मध्यकाल में सबसे ज्यादा प्रभाव होगा। इस दौरान सूय्र चमकदार अंगूठी की तरह दिखेगा। वहीं 1ः54 बजे ग्रहण समाप्त हो जाएगा।

भारत के अलावा यह ग्रहण एशिया और दक्षिण-पूर्व यूरोप में दिखाई देगा। सौ सालों में दूसरी बार होने वाला ऐसा ग्रहण है। मुंबई स्थित नेहरू तारामंडल के निदेशक अरविंद परांजपे ने कहा कि इस दुर्भल खगोलीय घटना को खुली आंखों से देखना नुकसानदेह हो सकता है।

पूर्ण सूर्य ग्रहण उस समय लगता है जब सूर्य और चंद्रमा का एक-दूसरे का एक दूसरे से सामना होता है लेकिन चंद्रमा का आकार तुलनात्मक रूप से छोटा होने के कारण सूर्य एक चमकती हुई अंगूठी की तरह नजर आता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण केवल उत्तरी भारत के कुछ जगहों पर ही दिखेगा जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह आंशिक रूप से नजर आएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...