रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: सोशल मीडिया आज के दौर में लोगो की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। लोगो सोशल मीडिया पर जानकारी हांसिल करने के साथ-साथ अपनी बात अपने दोस्तो के सामने रखते हैं। हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहें हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक शादी का है, जिसमें शादी के दौरान मंडप में अग्नि के सामने बैठे दुल्हा-दुल्हन पानी की बोतल लेकर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे है।
View this post on Instagram
वायरल इस पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, शादी के दौरान पंडित जी थक के थोड़ा आराम करने लगे तो वहां बैठे दूल्हा-दुल्हन भी टाइम पास करने लगे। वीडियो में आप देख सकते हैं। दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में बैठे हैं और आसपास लोग भी बैठे हैं. दूल्हा-दुल्हन पानी की एक छोटी सी बोतल लेकर खेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है।
इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 68 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बस यही करना था।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं तो चिड़िया उड़ खेलूंगी।’