1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. TIMES ग्रुप के नये लांच होने वाले हिंदी न्यूज चैनल को मिला संपादक!

TIMES ग्रुप के नये लांच होने वाले हिंदी न्यूज चैनल को मिला संपादक!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
TIMES ग्रुप के नये लांच होने वाले हिंदी न्यूज चैनल को मिला संपादक!

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आज तक न्यूज चैनल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जानकारी मिली है कि आज तक ग्रुप के न्यूज चैनल “तेज” के चैनल के हेड संजय सिन्हा  ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संजय सिन्हा अब टाइम्स आफ इंडिया ग्रुप के नए लांच होने वाले हिंदी न्यूज चैनल के संपादक के पद पर नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार संजय सिन्हा एक जून से टाइम्स नाऊ हिंदी न्यूज चैनल का काम संभाल लेंगे। आजतक समूह में वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं। टीवी टुडे ग्रुप में उनका पद सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर का था।

संजय सिंहा आजतक चैनल के साथ लगभग सोलह वर्ष तक रहे। वे यहां साल 2005 में आए थे। आजतक से पहले वे दो वर्ष तक सहारा इंडिया के न्यूज चैनल में रहे जहां आखिरी जिम्मेदारी उनकी आउटपुट हेड की थी। उसके पहले वे जी न्यूज में प्रिंसिपल करेस्पांडेंट के रूप में कार्यरत रहे। जी में वे कुल तीन साल नौ महीने तक काम किए।

संजय सिन्हा पहले प्रिंट मीडिया में थे। वे जनसत्ता अखबार में ग्यारह साल आठ महीने तक कार्यरत रहे। करियर की शुरुआत उन्होंने जनसत्ता अखबार से ही की थी। इसके बाद टीवी के हिस्से बने और जी न्यूज से सहारा समय होते हुए आजतक पहुंचे।

संजय सिंहा साल 1988-1989 में आईआईएमसी से पत्रकारिता की पढ़ाई की थी। सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक में संजय सिन्हा के लेखन की अच्छी खासी फालोइंग है। संजय यहां पर रोज एक प्रेरणादाई सत्यकथा सुनाते हैं, जिसे हजारों लाइक-कमेंट-शेयर मिलते हैं।

टाइम्स ग्रुप काफी समय से अपना हिंदी न्यूज चैनल लांच करने की तैयारी कर रहा है। संजय सिन्हा की संपादक के रूप में तैनाती से यह स्पष्ट है कि ये चैनल अब जल्द मूर्त रूप ले लेगा। कयास लगाया जा रहा है कि वे न्यूज चैनलों के बने-बनाए ट्रेंड पर न चलते हुए अपनी पिच खुद तैयार करेंगे। संजय संवेदना, सरोकार और कहानी को अच्छे से समझते हैं। इसके इस्तेमाल से वो भारतीय हिंदी दर्शकों को नए सिरे से कनेक्ट कर सकते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...