रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है। इस सब के बीच गुरुवार को टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। इस बात की पुष्टी टाइम्स समूह के समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ ने एक ट्वीट के माध्यम से की है।
Times Group Chairperson Indu Jain passes away at the age of 84.
Tributes pour in for Times Group Chairperson Indu Jain, a lifelong spiritual seeker, pioneering philanthropist, distinguished patron of the arts, and passionate proponent of women’s rights. pic.twitter.com/vEIRJbo5v6
— TIMES NOW (@TimesNow) May 13, 2021
टाइम्स नाउ ने ट्वीट कर बताया कि जैन को आजीवन आध्यात्मिक साधक, अग्रणी परोपकारी, कला की प्रतिष्ठित संरक्षक और महिला अधिकारों का जबदस्त समर्थक अब नहीं रहीं। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया।
इंदु जैन के निधन पर पीएस मोदी ने भी शोक जताया है और कहा कि सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए पहल, भारत की प्रगति को लेकर उनके जज्बे और संस्कृति के प्रति गहरी दिलचस्पी के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
Saddened by the demise of Times Group Chairperson Smt. Indu Jain Ji. She will be remembered for her community service initiatives, passion towards India’s progress and deep-rooted interest in our culture. I recall my interactions with her. Condolences to her family. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2021
पीएम ने ट्वीट कर कहा कि, “टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन से दुखी हूं। सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा उठाए गए कदमों, भारत की प्रगति को लेकर उनके जज्बे और संस्कृति के प्रति गहरी दिलचस्पी के लिए उन्हें याद किया जाएगा।“
इंदु जैन ने जैन कल्याणकारी गतिविधियों के लिए स्थापित टाइम्स फाउंडेशन की संस्थापक भी थीं। इसके साथ ही उन्होंने उद्योग लॉबी फिक्की की महिला विंग की भी स्थापना की। उन्हें 2016 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।