रिपोर्ट: पायल जोशी
नई दिल्ली : पिछले कई दिनो से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का इंस्टाग्राम पेज रोजाना फोटोज और विडियो से भरा रहता है। जिसमे कई विश्व रिकॉर्ड हैं। ऐसी ही खबर 6 अक्टूबर को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पेज मे आयी जिसमें 2016 का एक विडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में चेन्नई का एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर अपने तीन पहियों वाले ऑटो को दो पहियों पर चला रहा है।
आपको बता दें की ये वीडियो जगतीश एम का है जो तीन पहिया ऑटो को दो पहियों पर 2.2 किलोमीटर की दूरी तक चलाते हुए दिखाया गया। यह विडियो एक बार फिर वायरल हो गया है। इसका जबरदस्त स्टंट देख लोग हैरान हो गये हैं। चेन्नई के ऑटो-रिक्शा चालक जगतीश एम ने भारत के टुक टुक रिक्शा को एक तरफ ड्राइव करके रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
View this post on Instagram

जगतीश ने ‘ऑटो रिक्शा पर सबसे दूर तक साइड-व्हीली’ के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया था। जगतीश ने जीडब्ल्यूआर से कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह रिकॉर्ड हासिल किया जा सकता है। जीडब्ल्यूआर ने कहा जगतीश को कम से कम 1 किलोमीटर की दूरी तक सिर्फ दो पहियों पर चला कर रुकना था। लेकिन उन्होने दो पहियों पर 2.2 किलोमीटर की दूरी तक अपना तीन पहिया वाहन चलाकर एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
इस वीडियो के शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अभी तक इस वीडियो को 405,151 से अधिक बार देखा गया है, और 70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इस वीडियो पर कई सारे कमेंट्स भी आए हैं। एक यूजर ने तो ये लिखा, ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 10 का स्टंट डायरेक्टर मिल गया है वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, यह सिर्फ भारतीय ही कर सकते हैं।