रिपोर्ट: सत्यम दुबे
ठाणे: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर रहा है। महामारी के इस भयानक दौर में एक तरफ जहां लोग बड़ी संख्या में बेरोजगार हो गये हैं, तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे वहां के लोगो को बड़ी संख्या में रोजगार मिलने की उम्मीद हो गई है।
महाराष्ट्र के एक आदिवासी ग्रुप को 1.57 करोड़ रुपए दाम के गिलोय की आपूर्ति करने का ऑर्डर मिला है। माना जा रहा है कि गिलोय कोरोना महामारी से जंग लड़ने में काफी कारगर है। दावा किया जा रही है कि गिलोय में एंटी वायरल तत्व मौजूद हैं। इसे आयुर्वेद में गुडुची कहते हैं। खास बात यह है कि जो गिलोय नीम के पेड़ पर होती है उसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इसका इस्तेमाल वायरल बुखार, मलेरिया तथा शुगर जैसी बीमारियों के उपचार में दवा के रूप में किया जाता है। लेकिन मौदूदा वक्त में कोरोना संकट के बीच आदिवासियों को रोजगार का एक मौका मिला है। ठाणे जिले के ‘कातकरी’ जनजातीय समूह को यह ऑर्डर डाबर, वैद्यनाथ और हिमालय जैसी बड़ी कंपनियों से मिले हैं।
आपको बता दें कि गांवों में लोग इसे उबालकर इसका काढा पीते हैं। वहीं कंपनियां इसका काढा और पाउडर दोनों रूप में बिक्री करती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह ऑर्डर भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (TRIFED) के माध्यम से मिला है। खास बात यह है कि ट्राइफेड जनजातियों को न सिर्फ अपने उत्पाद बेचने में एक समन्वयक की भूमिका का काम करता है बल्कि इन उत्पादों के विकास में मदद भी देता है। 1.57 करोड़ रुपए के गिलोय का ऑर्डर लेने वाला कातकरी जनजातीय समुदाय केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा घोषित 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों में से एक है।
राज्य में आदिवासियों में आने वाले कातकरी समुदाय के 27 वर्षीय युवा सुनील के नेतृत्व में एक मुहिम शुरू हुई. जिसने अपनी टीम के 10-12 साथियों के साथ मिलकर काम शुरू किया। सुनील अब एक उद्यमी बन चुके हैं। वह इस समय 1800 से अधिक लोगों से गिलोय प्राप्त करके उसे कंपनियों को दे रहे हैं। सुनील ने बताया कि किसी जनजातीय समूह के 1800 लोग इस कोविड महामारी के बीच अपनी आजीविका कमा रहे हैं। हमारे पास इस समय लगभग 1.5 करोड़ रुपये का ऑर्डर है। जल्द ही डाबर से और भी बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।