1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोविड-19 महामारी से लड़ने में इस शख्स ने निभाई अहम भूमिका, एशियन ऑफ द ईयर से किया सम्मान

कोविड-19 महामारी से लड़ने में इस शख्स ने निभाई अहम भूमिका, एशियन ऑफ द ईयर से किया सम्मान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोविड-19 महामारी से लड़ने में इस शख्स ने निभाई अहम भूमिका, एशियन ऑफ द ईयर से किया सम्मान

कोरोना महामारी को देखते हुए दुनिया के सबसे बड़ें मैन्यूफैक्चर्र सीरम इंस्टिट्यूटर ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को एशियन ऑफ द ईयर सम्मान से नवाजा गया है।

सिंगापुर के लीडिंग डेली की ओर से अदार पूनावाला समेत छह लोगों को ये सम्मान दिया गया है। अदार पूनावाला को कोविड-19 महामारी से लड़ने में उनके सहयोग के लिए यह सम्मान दिया गया है।

आपको बता दे, पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका द्वारा बनाई जा रही है वैक्सीन कोविशील्ड का मास प्रोडक्शन करेंगे। वहीं देश में कोविशील्ड का परीक्षण किया जा रहा है।

इसके अलावा जिन पांच लोगों को यह पुरस्कार दिया गया है, वो है – चीन के शोधकर्ता झांग योंगझेन, चीन के मेजर जनरल चेन वी, जापान के डॉ. राइउची मोरीशिता, सिंगापुर के प्रोफेसर ओइइ इंग इओंग और दक्षिण कोरिया के कारोबारी सियो जंग-जिन, जिनकी कंपनी दुनिया को कोरोना वैक्सीन और अन्य कोविड-19 उपचार बनाने और बांटने में सक्षम होगी।

इस लिस्ट में पूनावाला के अलावा जो पांच अन्य लोग शामिल हैं, वे हैं चीन के अनुसंधानकर्ता झांग योंगझेन जिन्होंने महामारी के जिम्मेदार सार्स-सीओवी-2 के पहले पूरे जिनोम का पता लगाने वाले दल का नेतृत्व किया, चीन के मेजर जनरल चेन वई, जापान के डॉ। युईची मोरिशिता तथा सिंगापुर के प्रोफेसर आई इंग आंग।

ये सभी वे लोग हैं जो वायरस के खिलाफ टीका बनाने में आगे हैं। लिस्ट में दक्षिण कोरिया के व्यवसायी सिओ जंग-जिन का भी नाम है, उनकी कंपनी भी टीके के निर्माण और उसे उपलब्ध करवाने का काम करेगी।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ के मुताबिक इन सभी लोगों को ‘द वायरस बस्टर्स’ का विशेषण दिया गया है जो अपनी क्षमतानुसार कोरोना वायरस महामारी को खत्म करने के प्रयास में जुटे हैं।

आदर पूनावाला के पिता सायरस पूनावाला ने एसआईआई की स्थापना 1966 में की थी। 39 साल के आदर ने संस्थान की कमान पूरी तरह से 2011 में संभाली। पूनावाला ने कहा कि उनका संस्थान गरीब देशों की टीके तक पहुंच बनाने में मदद कर रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...