रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: शादी, सात जन्मों का एक ऐसा पवित्र बंधन होता है, जिसमें पति और पत्नी विश्वास पर निभाते हैं। इस पवित्र रिश्ते में बाद में बच्चे भी जुड़ जाते हैं। मंहगाई के दौर में 1 बीवी और 2 बच्चों को संभालना भी मुश्किल हो जाता है। बावजूद इसके एक महामुभान ऐसे भी हैं, जिन्होंने इतनी बार शादी की हैं जितना आप सोच भी नहीं सकते। चौकिएं मत महानुभाव अब बुजुर्ग हो चुके हैं। इन्होने 1-2 नहीं, बल्कि 37 बार शादी की। हाल ही में उन्होंने अपनी 28 पत्नियों, 35 बच्चों और 126 पोते-पोतियों के सामने एक खूबसूरत लड़की से शादी की है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वैसे तो कई मजेदार वीडियो शेयर किए जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। यह वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस वीडियो में ये बुजुर्ग व्यक्ति इस खूबसूरत लड़की को गले लगाते हुए नजर आ रहा हैं। ये कोई और नहीं बल्कि 37 बार शादी करने वाले महाशय ही हैं और उनके बगल में बैठी यंग सी लड़की उनकी 37वीं पत्नी हैं।
वीडियो में जश्न मना रहे लोग कोई और नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार ही है। जिसमें 28 पत्नियां, 35 बच्चे और 126 पोते-पोतियां शामिल हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग भी इसपर खूब कमेंट कर रहे है और फनी मीम्स बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ‘क्या खूब किस्मत है, यहां एक ही संभालना मुश्किल है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि “सिंगल तो देख कर RIP हो जाएंगे।”