1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणी पर इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया, कोर्ट की टिप्पणी को बताया “घटिया”

सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणी पर इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया, कोर्ट की टिप्पणी को बताया “घटिया”

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणी पर इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया, कोर्ट की टिप्पणी को बताया “घटिया”

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। तापसी देश के किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। आपको बता दें कि तापसी किसान आंदोलन में किसानो का समर्थन किया था। जिसके बाद तापसी ने सर्वोच्च न्यायालय की एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट एक रेप के मामले में सुनवाई कर रही थी। आपको बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय जिस मामले की सुनवाई कर रही थी। उसमें एक 23 साल के युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया था। आरोपी सरकारी नौकरी भी करता है। इस मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने आरोपी से पूछा था कि क्या वह पीड़िता से शादी करना चाहता है।

जज के इसी सवाल पर तापसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि “क्या किसी ने लड़की से यह सवाल पूछा? कि क्या वह रेपिस्ट से शादी करना चाहती है या नहीं? क्या यह सवाल है? यही सॉल्यूशन है या सजा? एकदम घटिया।“ आपको बता दें कि तापसी देश के हर मुद्दे पर सोशल मीडिया परल अपनी राय बेबाकी से रखती हैं।

तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी कई फिल्में पाइप लाइन में हैं। जल्द ही वो ‘रश्मि रॉकेट’, ‘लूप लेपटा’ और क्रिकेटर मिताली राज की फिल्म ‘शाबाश मिठु’ में नजर आने वाली हैं। इस समय वह अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘दोबारा’ की शूटिंग कर रही हैं। ‘मनमर्जियां’ के बाद अनुराग के साथ तापसी की यह दूसरी फिल्म है।

आपको बता दें कि 2019 में आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला और पॉक्सो एक्ट के तहते केस दर्ज किया गया था। 23 साल के सुभाष चवण पर साल 2014-15 में एक 16 साल की लड़की से दुष्कर्म का आरोप है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...