थाना सदर ग्वालियर रोड नैनाना ब्राह्मण में चोरों ने चांदी के कारखाने में धावा बोल दिया, दरअसल छत के रास्ते चोरों ने चांदी के कारखाने में धावा बोला।
चांदी का कारखाना शिव शंकर कुशवाहा का है, दरअसल लॉकडाउन के चलते सभी कारीगर अपने घर चले गए थे।
परिवार के लोग रखवाली के लिए बाहर सो रहे थे लेकिन चोर पीछे से छत के ऊपर चढ़े और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
ऐसा बताया गया है कि चोर 80 किलो चांदी की कीमत 40 लाख बताई जाती है इसके अलावा एक लाख के आसपास की नकदी चोरी करके ले गए।
ऐसा माना जा रहा है की चोरी की वारदात के पीछे नजदीकी लोग हो सकते हैं और थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।