1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में एंट्री लेने से पहले इन पांच राज्यों को दिखानी होगी निगेटिव रिपोर्ट

दिल्ली में एंट्री लेने से पहले इन पांच राज्यों को दिखानी होगी निगेटिव रिपोर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली में एंट्री लेने से पहले इन पांच राज्यों को दिखानी होगी निगेटिव रिपोर्ट

रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: एक बार फिर कोरोना महामारी ने वापसी कर ली है, जिसको देखते हुए केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें भी हाई अलर्ट पर हो गई हैं। आपको बता दें कि इन राज्य सरकारों में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार तो वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार काफी हाई अलर्ट पर है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है कि महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब से जो भी राजधानी में एंट्री करेगा उसे निगेटिव RT-PCR दिखाना होगा।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते इन्ही राज्यों से कोरोना के 46 प्रतिशत मामले सामने आये हैं। यही कारण है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार को इस तरह का फैसला लेना पड़ा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरावाल इस फैसले को जल्द ही लागू कर सकती है। नोडल अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी जाएगी की इन पांच राज्यों से आने वाले लोगों को निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही एंट्री दी जाए।

वही सोमवार को शिवराज सरकार ने कोरोना के लहर को देखते हुए अधिकारियों की मीटिंग ली। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे। फिलहाल मध्य प्रदेश के किसी भी जिले को लॉकडाउन नहीं किया जाएगा और न ही नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा।

पिछले 24 घंटे की बात करे तो मंगलवार को महाराष्ट्र में 6218 लोग पॉजिटिव पाये गये। जिसेमें 5869 मरीज ठीक हुए और 51लोगों ने अपनी जान गंवाई। वहीं केरल में मंगलवार को 4,034 नए संक्रमित मामले सामने आए। वहीं 4,823 मरीज ठीक हुए और 14 संक्रमितों की मौत हुई। मध्य प्रदेश में मंगलवार को 246 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । 200 मरीज ठीक हुए और एक युवक की जान गई।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो मंगलवार को 145 नए कोरोना के मरीज सामने आए। जिसमें से 130 ठीक हुए, वहीं दो की मौत भी हुई। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 274 संक्रमित मिले। रायपुर में 67 पॉजिटिव मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 3 मौतें हुई हैं। पंजाब में 24 घंटे के दौरान 423 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 8 मौतें होने की खबर सामने आई है। जिसके बाद कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए सरकारें चिंतित हो गई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...