1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. …इस मंदिर के गर्भगृह में नहीं है कोई मूर्ति,पूजारी आंख पर पट्टी बांधकर करते हैं पूजा

…इस मंदिर के गर्भगृह में नहीं है कोई मूर्ति,पूजारी आंख पर पट्टी बांधकर करते हैं पूजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
…इस मंदिर के गर्भगृह में नहीं है कोई मूर्ति,पूजारी आंख पर पट्टी बांधकर करते हैं पूजा

रिपोर्ट-पल्लवी त्रिपाठी 

गुजरात : भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जो अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए हैं। ऐसा ही गुजरात का अंबा जी मंदिर है, जिसमें कई रहस्य कैद हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मंदिर के गर्भगृह में कोई मंदिर नहीं है, पूजारी आंख पर पट्टी बांधकर यहां पूजा करते हैं। 

भारत मे कुल 51 शक्तिपीठ हैं। ऐसी मान्यता है कि इन जगहों पर देवी सती के शरीर का कोई न कोई अंग गिरा था। जिस वजह से उन जगहों पर मंदिर का निर्माण करवाया गया और उन्हें शक्तिपीठ के नाम से जाना जाने लगा। आज हम आपको ऐसे ही एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां देवी सती का हृदय गिरा था। यह मंदिर गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित है, जो देवी दुर्गा के 51 शक्ति पीठों में शामिल है। 

मान्यता है कि इसी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का मुंडन संस्कार इसी मंदिर में हुआ था। इसके अलावा एक और मान्यता है कि जब भगवान राम और लक्ष्मण मां सीता की खोज करते हुए यहां से गुजरे तो रावण को मारने के लिए माता ने श्रीराम को एक दिव्य बाण दिया था। 

यह मंदिर बेहद रहस्यमयी है। जहाँ मंदिर के गर्भगृह में मां अंबा की कोई मूर्ति नहीं बल्कि अंबा यंत्र की पूजा की जाती है। अंबा देवी के इस यंत्र को अब तक गुप्त रखा गया है और इसे देखने की किसी को इजाज़त नही है। इस मंदिर में अंबा यंत्र देखना निषेध है। इसी वजह से मंदिर के पुजारी भी आंखों पर पट्टी बांधकर यहां पूजा करते हैं। माना जाता है कि भक्त यहां गरबा करके अपनी मनोकामना कहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...