1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. घुमाने के लिए दो लड़कियों को लेकर गए युवकों ने धर्मपरिवर्तन का बनाया दवाब, अब धरे गए

घुमाने के लिए दो लड़कियों को लेकर गए युवकों ने धर्मपरिवर्तन का बनाया दवाब, अब धरे गए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
घुमाने के लिए दो लड़कियों को लेकर गए युवकों ने धर्मपरिवर्तन का बनाया दवाब, अब धरे गए

रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
खरगोन : बर्डथे के नाम पर पार्टियों का आम रिवाज हैं और सभी दोस्त लोग अपने महिला और पुरूष साथियों को पार्टी देते हैं लेकिन आज बार्थडे के नाम पर धर्मपरिवर्तन का मामला सामने आया है जिसको लेकर अब मालमे में रिपोर्ट दर्ज की गई है और दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी गई है।

बता दें कि इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों के साथ धर्मपरिवर्तन का मामला सामने आया है जहां मूसाखेड़ी इलाके की दो नाबालिग लड़कियों को 2 युवक बहला-फुसलाकर जाम घाट घुमाने लाएं।बताया जा रहा है की दोनों युवकों ने जामघाट पहुंचने के बाद किशोरियों के साथ छेड़खानी की और शादी करने का दबाव बनाने लगे और धर्मपरिवर्तन की कोशिश करने लगे जहां कुछ हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवती और दोनों युवकों को मंडलेश्वर थाने पहुंचाया जिसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि इंदौर मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के जामघाट पर मूसाखेड़ी क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियां मूसाखेड़ी के 2 मुस्लिम युवकों के संपर्क में थी और बर्डथे पार्टी मनाने के बहाने लेकर चले गए जिसके बाद जामघाट पहुंचने पर छेड़खानी कर दी थी।

मामला गरमाने के बाद पूरे मामले की जानकारी हिंदू जागरण मंच के सदस्यों को मिली तो उन्होंने हिंदू जागरण मंच के लोगों ने बदमाश युवकों को पकड़ लिया। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों को लेकर थाने पहुंचे। दोनों युवकों के ऊपर नए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही केस को इंदौर के थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां अभी नाबालिग है और लड़कियों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई है और वहीं पूरे मामले में लड़कियों ने कहा कि हमारे मना करने के बावजूद दोनों ने हमें इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र से कार में बिठाया, तब सिर्फ इंदौर में ही कहीं जन्मदिन मनाने की योजना थी।लेकिन रास्ते में कहीं भी गाड़ी को नहीं रोक और पूरे रास्ते धर्मपरिवार्तन की बाच करते रहें। वहीं अब पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...