रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
नई दिल्ली : अगर आपके सामने कोई बिना सिर या पैर वाला जानवर आ जाएं, तो आपका क्या हाल होगा। आप सोच रहे होंगे ये कैसा सवाल है। लेकिन ये सवाल हमारी इस खबर के लिए काफी अहम है। दरअसल, अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहाँ एक महिला ने अपने घर के बाहर एक ऐसा जानवर देखा, जिसका न तो सिर था और न ही पैर।
यह घटना पोलैंड के एक शहर क्राको की है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला ने इसकी जानकारी क्राको एनिमल वेलफेयर सोसाइटी के अधिकारी को दी। महिला ने अधिकारी को फोन कर बताया कि उन्हें उनके घर के बाहर एक असामान्य जानवर पेड़ से दुबका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि वह जानवर लोगों के घर के अंदर न आ जाए, इसलिए लोग खिड़की भी नहीं खोल रहे हैं। क्राको एनिमल वेलफेयर सोसाइटी ने फेसबुक पर इस मामले की जानकारी दी।
https://www.facebook.com/Krakowskie.Towarzystwo.Opieki.nad.Zwierzetami/posts/4691666100848852
फेसबुक पोस्ट के अनुसार, अधिकारी एडम ने बातचीत जारी रखी, और मामले को लेकर अधिक विवरण मांगा। उन्होंने अनुमान लगाने की कोशिश की कि क्या यह एक बीमार पक्षी हो सकता है, लेकिन महिला ने इससे इनकार किया। महिला ने जानवर के लिए सही शब्द सोचने की कोशिश की और फिर उसे लैगुन बताया। लेकिन अधिकारी का कहना था कि अगर वो जानवर इगुआना है, तो वो ठंड में जीवित कैसे रह सकता है।
जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद उस पेड़ को ढूंढा। पेड़ पर भूरे रंग के क्रिएचर को देखकर पुलिस हैरान रह गई। उन्होंने जब ध्यान से देखा तो, उसके पैर और सिर दोनों नहीं थे। उनका कहना था कि यह एक बिना सिर वाला जानवर हो सकता है या फिर ये मर चुका है। अधिकारी ने बताया कि महिला ने इस क्रिएचर को लेगवान बताया, लेकिन वास्तव में यह क्रॉएसां (फ्रेंच रोल) निकला।
इस पोस्ट को 14 अप्रैल को फेसबुक पर शेयर किया गया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। पोस्ट को अब तक 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा लोग पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।