कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरूवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि जब देश में सभी को एकजुट होने की जरूरत है तो भाजपा सांप्रदायिक और नफरत का वायरस फैलाने में लगी हुई है।
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में सोनिया ने कहा, लाॅकडाउन के पहले चरण में 12 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए है ऐसे में इन लोगों की मदद के लिए उनके खातों में 7500 रूपये भेजे जाने चाहिए।
इस दौरान सोनिया ने भाजपा पर आरोप लगया कि मै आप लोगों के साथ हर वो बात साझा करना चाहती हूं जिसको लेकर हर भारतीय नागरिकों को चिंता करनी चाहिए। जब हमें कोरोना वायरस का एकजुट होकर मुकाबला करना चाहिए तो भाजपा सांप्रदायिक पूर्वाग्रह और नफरत का वायरस फैलाने में लगी हुई है।