1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केरल के ग्रामीणों ने छाता को बनाया समाजिक दूरी का कारगार हथियार

केरल के ग्रामीणों ने छाता को बनाया समाजिक दूरी का कारगार हथियार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केरल के ग्रामीणों ने छाता को बनाया समाजिक दूरी का कारगार हथियार

केरल के तटवर्ती जिले अलपुझा के गांव तनीरमुकम के लोगों ने छाता को इस गर्मी के मौसम में कोरोना के खिलाफ सामाजिक दूरी का एक कारगार हथियार बना लिया है। उन्हें इसके कोई फर्क नहीं पड़ता कि मौसम कैसा है गांव के लोगों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए छातरी को अपना हथियार बनाया है।

ग्रामीणों का मानना है कि इस तीन महीने के बरसाती मौसम में लाॅकडाउन के प्रोटोकाॅल के पालन में इसका काफी फायदा होगा। तनीरमुकम पंचायत की अध्यक्ष पीएस ज्योति ने कहा कि हमारा आदर्श वाक्य है छतरी खोले, चाहे बारिश, धूप या महामारी आए।

एक महीने में प्रशासन ने भी रियायती दर पर 6000 छाते बांटे है वहीं यह आइडिया देने वाले अलपुझा के विधायक और राज्य के वित्तमंत्री डाॅ. टीएम थाॅमस इसाक ने कहा कि छतरी खुलने से इतनी तो गारंटी है कि दो लोगों के बीच एक मीटर की दुरी तो जरूर रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...