1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 9 खाली सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तकरीबन तय

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 9 खाली सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तकरीबन तय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 9 खाली सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तकरीबन तय

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 9 खाली सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तकरीबन तय

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 9 खाली सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तकरीबन तय हो गया है। इसमें बीजेपी के 8 और बीएसपी के एक उम्मीदवार शामिल हैं।

विधायकों की संख्या के आधार पर होने वाले राज्यसभा चुनावों में बीजेपी के पास नौवीं सीट हथियाने का भी विकल्प था।

बताया जा रहा है कि बीजेपी ने जानबूझकर 9वीं सीट पर अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा जबकि वह आसानी से इस सीट के लिए मतों का इंतजाम कर सकती थी।

राजनीतिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि 9वीं सीट खाली छोड़ देना बीजेपी की एक सोची-समझी राजनीतिक चाल थी। उसने राज्यसभा की एक सीट छोड़ी नहीं है बल्कि उसने इसका ‘बलिदान’ किया है।

इसे आने वाले विधान परिषद और फिर विधानसभा चुनाव में पक्ष-विपक्ष को लेकर लामबंदी से जोड़कर देखा जा सकता है। जाहिर है कि 9वीं सीट के लिए एसपी और बीएसपी दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए थे।

बीएसपी ने 10 विधायकों के प्रस्ताव से रामजी गौतम को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन इनमें से 5 विधायकों ने अचानक अपना प्रस्ताव वापस ले लिया। इसके बाद वे तुरंत एसपी प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने चले गए, जिससे यह आशंका जताई गई कि समाजवादी पार्टी ने बीएसपी की राह रोकने के लिए यह चाल चली है।

इसके बाद बीएसपी चीफ मायावती ने अखिलेश यादव पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने अपनी पार्टी के विधायकों पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए 7 विधायकों को निलंबित कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...