1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा व बसपा का सच आया जनता के सामने – अखिलेश यादव

भाजपा व बसपा का सच आया जनता के सामने – अखिलेश यादव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भाजपा व बसपा का सच आया जनता के सामने – अखिलेश यादव

भाजपा व बसपा का सच आया जनता के सामने – अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करने की वजह का खुलासा किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वो भाजपा व बसपा का सच जनता के सामने लाना चाहते थे, इसलिए राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बजाज को समर्थन दिया।

अखिलेश यादव शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्घांजलि देने के बाद मीडिया से बात करते हुए यह बात कही।

इसस पहले अखिलेश यादव ने महर्षि वाल्मीकि, सरदार बल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई। परिवर्तन चौक स्थित आचार्य नरेंद्र देव पार्क में उन्होंने आचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

साथ ही आचार्य के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर समस्त देशवासियों को संस्कृत भाषा के पहले महाकाव्य के रचयिता महिर्ष वाल्मीकि जी की जयंती पर बधाई दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि वाल्मीकि जयंती का उत्सव एक महान संत को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपनी सीमाओं को जीत लिया और अपनी शिक्षाओं से सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ने को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की महान रचना रामायण राम के जीवन पर पहला महाकाव्य है। इन्हीं के आश्रम में देवी सीता ने अपने दोनों पुत्रों लव और कुश को जन्म दिया था। जिमकार्बेट नेशनल पार्क, नैनीताल में स्थित इनके आश्रम को सीतावनी के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि जनश्रुति के अनुसार वाल्मीकि का मूल नाम रत्नाकर था। जन्म के बाद इनका अपहरण भीलों ने कर लिया जिससे वे उनके गलत कामों में शरीक हो गए थे। बाद में उनके जीवन में परिवर्तन आया और वे साहित्य जगत में अमर हो गए।

इस दौरान अखिलेश यादव ने बसपा और भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी कुछ भी गठबंधन कर सकती है, कुछ लोग बीजेपी के साथ मिल गए हैं।

उनका पर्दाफाश करने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन किया गया था। निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन इसलिए किया ताकि वोट पड़ सके, ये पता चल सके कि बहुजन समाज पार्टी भाजपा के साथ मिली हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...