रिपोर्ट: सत्यम दुबे
आगरा: ताज नगरी आगरा में पर्यटन तेजी से बढ़ने वाला है। अगले हफ्ते से हवाई और रेल यातायात में और सुगमता होने वाला है। एक तऱफ मुंबई-अहमदाबाद के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने वाली हैं, तो वहीं दूसरी ओर, ढाई महीने बाद गतिमान एक्सप्रेस का एक बार फिर से संचालन होने जा रहा है। 21 जुलाई से यह ट्रेन दिल्ली-आगरा-झांसी के बीच दौड़ेगी।
आपको बता दें कि इस ट्रेन के शुरु हो रहे संचालन से पर्यटन को काफी लाभ होगा। कोरोना महामारी के दूसरी लहर के के कहर के से ही एक मई से इस ट्रेन का संचालन बंद था। कोरोना महामारी के कारण हवाई और रेलवे सेवाएं काफी प्रभावित हुई थीं। गतिमान एक्सप्रेस का संचालन इसी साल एक अप्रैल से शुरू हुआ था। यह ट्रेन अपने ट्रैक पर ठीक से रफ्तार भी नहीं पकड़ पाई थी कि कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर इसे प्रभावित कर दिया।
गतिमान एक्सप्रेस के एक महीने के संचालन के बाद एक मई को फिर से बंद करना पड़ा था। अह इस ट्रेन का संचालन फिर से शुरू हो रही है। DCM एसके श्रीवास्तव ने बताया कि, गतिमान एक्सप्रेस का संचालन 21 जुलाई से शुरु होगा। यह सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर छह दिन चलेगी।
वहीं अप्रैल महीने से स्थगित चल रही मुंबई और अहमदाबाद हवाई सेवाएं भी शुरू हो ने जा रही हैं। पर्यटन प्रहरी संस्था के अध्यक्ष सुमित उपाध्याय ने बताया कि गतिमान के साथ ही मुंबई-अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू होने से पर्यटन को काफी लाभ मिलेगा। जल्द ही गोवा सहित अन्य पर्यटन शहरों के बीच भी हवाई सेवा शुरू होनी चाहिए।
आपको बता दें कि 19 जुलाई से आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट शुरु होने जा रही है। वहीं 21 जुलाई से आगरा-मुंबई फ्लाइट भी शुरु हो जायेगी। इसके साथ ही गतिमान एक्सप्रेस 21 जुलाई से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-झांसी-आगरा शुरु होगी।