1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. रिसोर्ट के अंदर घूसा बाघ , शिकार करने के साथ ही वहीं दो दिन से जमाया अड्डा

रिसोर्ट के अंदर घूसा बाघ , शिकार करने के साथ ही वहीं दो दिन से जमाया अड्डा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रिसोर्ट के अंदर घूसा बाघ , शिकार करने के साथ ही वहीं दो दिन से जमाया अड्डा

रिपोर्ट – माया सिंह

मध्य प्रदेश :  मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है । बांधवगढ़ रिजर्व टाइगर के नजदीक में एक निजी रिसोर्ट में अचानक एक बाघ ने इंट्री ले ली है । इतना ही नहीं रिसोर्ट में घुसते ही उसने शिकार भी किया और वहीं पर कब्जा जमा लिया है।

दरअसल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सीमा से लगे हुये ही मरदारी गांव में समोद सफारी लॉज नाम का एक रिसोर्ट है । इसी रिसोर्ट को एक बाघ ने अड्डा बना लिया है ।

बताया जा रहा है कि बूढ़े और घायल हो चुके बाघ अक्सर असानी से शिकार करने के चक्कर में गांव तक पहुंच जाते हैं और पालतू जानवरों का शिकार करते हैं ।

इस बार भी ऐसा ही हुआ है , एक घायल बाघ जंगल से सटे इस रिसोर्ट में घूसकर दो पालतू जानवरों का शिकार किया है और दो दिनों से डेरा लगाकर बैठा हुआ है ।

शिकार करने के बाद जब बाघ रिसोर्ट के बरामदे में बैठा था तभी रिसोर्ट के एक कर्मचारी की नजर बाघ पर पड़ी , इसके तुरंत बाद ही टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को खबर दे दी गई ।

वहीं टाइगर रिजर्व के उप संचालक का कहना है कि बाघ पर नजर रखा जा रहा है और इंतजार किया जा रहा है कि वह खुद वापस चला जाएगा । फिलहाल सुरक्षा के नजरिये से लोगों के लिये यह रास्ता बंद कर दिया गया है और सख्त रूप से निगरानी की जा रही है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...