1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना की गंभीरता को मन में समाहित करना होगा, लड़ाई बड़ी है

कोरोना की गंभीरता को मन में समाहित करना होगा, लड़ाई बड़ी है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना की गंभीरता को मन में समाहित करना होगा, लड़ाई बड़ी है

{ श्री अचल सागर जी महाराज की कलम से }

कोरोना का संकट जब इस देश में आया था तो हम सबने डटकर इसका मुकाबला किया। देश में दो महीनें से भी अधिक के समय तक लॉकडाउन रहा था। इस देश के हर व्यक्ति ने इस लड़ाई में अपना योगदान दिया है।

लेकिन कई राज्य सरकारों के दबाब और काम धंधे शुरू करवाने के लिए अब अनलॉक 1 किया गया है। हालांकि देश जाए तो इस दौरान 15 दिन में एक लाख केस हो गए है। हर दिन मरीजों की संख्या 7 से 8 हज़ार बढ़ रही है।

इंसान का स्वाभाव ऐसा होता है कि वो छूट मिलते ही लापरवाह हो जाता है और नियमों का पालन करना छोड़ देता है। ऐसे में सरकार को ये निर्णय सोच समझकर लेना चाहिए था।

उत्तम सोच से लोक परलोक होंगे उज्जवल: जीडी बिड़ला है उदाहरण 2
श्री अचल सागर जी महाराज

कई राज्यों ने पहले बिना किसी तैयारी के शराब को दुकानें खोल दी और अब लोगों को बिल्कुल फ्री छोड़ दिया गया है।

अब यह बहुत ज़रूरी हो गया है कि आप नियमों का पालन करे और समान दुरी बनाकर रखे। नहीं हो किसी भी दिन यह कोरोना आपके परिवार तक पहुँच जाएगा।

हमे यह समझकर चलना होगा की यह लड़ाई बड़ी लम्बी चलने वाली है और हम सभी को इस लड़ाई में पीएम मोदी का सहयोग करना है।

आज बड़ी तेज़ी से केस बढ़ रहे है और आने वाले समय में और भी बढ़ जायेगे इसलिए इस वायरस की गंभीरता को समझे और कानून का पालन करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...