रिपोर्ट – माया सिंह
नागपुर से हैदराबाद जा रही विमान को बीच में डाइवर्ट कर मुम्बई में ही बेली लैंडिंग करानी पड़ी । यह सब इसलिए किया गया क्योंकि विमान का एक टायर निकलकर जमीन पर गिर गया था । इस हादसे के बाद से ही वहां खलबली मच गई । बता दें कि बेली लैंडिंग तब होती है जब जब कोई विमान अपने लैंडिंग गियर के बिना लैंड होता है और वो मुख्य लैंडिंग डिवाइस के रूप में अपने अंडरसाइड, या बेली का उपयोग करता है।
दरअसल ये विमान रेगुलर पैसेंजर विमान नहीं बल्कि एक एयर एंबुलेंस थी । यह घटना उस वक्त हुई जब फ्लाईट नागपुर से टेक ऑफ करने जा रही थी ।
बताया जा रहा है कि C-90 एयरक्राफ्ट में कुल 5 लोग सवार थे । इनमें 2 क्रु मेम्बर , एक डॉक्टर , एक मरीज शामिल थे । एयर एंबुलेंस जैसे ही नागपुर से टेकऑफ हुई वैसे ही उसमें दिक्कत आने लगी । कुछ ही देर में जानकारी मिली की नागपुर एयरपोर्ट पर ही टेकऑफ के समय एक पहिया अलग होकर जमीन पर गिर गया ।
हालांकि फ्लाइट में मौजूद पायलेट ने समझदारी दिखाया और अपनी सुझबुझ से मुम्बई में बेली लैंडिंग करा दिया । जेट सर्व एविएशन की ओर से संचालित C-90 VT-JIL विमान को आग से बचाने के लिए रनवे पर फोम बिछाया गया था। फिलहाल सभी यात्रि सुरक्षित हैं और मरीज को मुंबई के ही एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है ।
अब इस हादसे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि अगर पायलेट ने परिस्थिति को गंभीरता से नहीं लिया होता तो कुछ भी हो सकता था ।
ऐसा कहा जा रहा है कि एयर एंबुलेंस में आग लग सकती थी लेकिन सुरक्षित लैंडिग करवा लिया गया है और अब सभी सुरक्षित हैं ।