रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: वैसे तो दुनिया में कई ऐसे देश है जो अपने अजीबों-गरीब खाने के लिए जाने जाते है। लेकिन जबसे कोरोना माहामारी फैली है तब से चीन अपने खाने के तरीके को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहा है। लेकिन क्या आप जानते है कि चीन के अलावा एक और देश ऐसा है जो अपने खाने के तरीके को लेकर तो नहीं पर अपने खाने की टाइमिंग को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहता है।
अगर आप लोग से कहा जाएं कि आपको सिर्फ 2 टाइम ही खाना दिया जाएगा तो शायद आप ये सुनकर इतना हैरान नहीं होंगे और आसानी से इस बात को मान जाएंगे कि 2 टाइम खाना खाये। लेकिन इससे इतर अगर आपसे कहा जाए कि दिन-भर आपको खाना खाते रहना पड़ेगा तो आप ऐसा कहने वाले को शायद पागल बता दो। लेकिन ये कोई पागल वाली बात नहीं है बल्कि ऐसा हकीकत में होता है जहां लोग 2-3 बार नहीं बल्कि 8-9 बार खाना खाना पसंद करते है। ये जगह है थाइलैंड का एक शहर त्रांग जहां आमतौर पर ब्रेकफास्ट खाने के लिए लोग सूरज उगने से पहले तैयार हो जाते हैं। यहां 8-9 बार खाना खाना एक सामान्य बात है।
बता दें कि इस शहर में डिम सम, रोस्ट पोर्क और डीप फ्राई डफ जैसे व्यंजन काफी फेमस है। यहां के लोगों की खाने की चॉइस देखते हुए रेस्टोरेंट्स में कई तरह के कर्मचारियों को काम पर रखा जाता है। त्रांग में रेस्टोरेंट चलाने वाले एक मालिक ने बताया था कि यहां रेस्टोरेंट्स में 24 घंटे कर्मचारियों की जरूरत पड़ती है।
दरअसल, त्रांग के आसपास रबर फार्मिंग इंडस्ट्री मौजूद है। इस इंडस्ट्री के चलते रबर के पेड़ से लेटेक्स इकट्ठा करने वाले लोग तो सुबह 2 बजे उठ जाते हैं और आमतौर पर ये लोग सूरज उगने से पहले दो बार खा चुके होते हैं।
इसके अलावा जो लोग रेस्टोरेंट्स चलाते हैं, वे सामान लेने के लिए सुबह 4 बजे निकल जाते हैं। छोटे-मोटे होटलों के कर्मचारी अक्सर सुबह 3 बजे उठकर डिप फ्राई डफ बनाते हैं। वे पांच बजे से ब्रेकफास्ट सर्व करना शुरू करते हैं और 7-8 बजे तक उनका खाना खत्म हो चुका होता है।
इस शहर में बड़ी मात्रा में मुस्लिम आबादी भी है जो ओपन एयर हलाल रेस्टोरेंट्स चलाती है वही एथनिक थाई लोगों की जनसंख्या भी है जो 24 घंटे करी स्टाल चलाती है। चीन के लोगों की भी यहां बड़ी आबादी है जो अपनी डिम सम डिश के लिए मशहूर है। ये सभी डिशेज दुनिया के दूसरे क्षेत्रों में लंच या फिर स्नैक्स के लिए इस्तेमाल की जाती है लेकिन त्रांग के लोग इसे ब्रेकफास्ट में ही खा लेते है।