1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शादी के महज 5 घंटे बाद ही दूल्हन की हुई मौत , पति ने दी मुखाग्नि

शादी के महज 5 घंटे बाद ही दूल्हन की हुई मौत , पति ने दी मुखाग्नि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शादी के महज 5 घंटे बाद ही दूल्हन की हुई मौत , पति ने दी मुखाग्नि

रिपोर्ट – माया सिंह

बिहार के मुंगेर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है , यहां सात फेरे लेने के 5 घंटे बाद ही दूल्हन ने दम तोड़ दिया । इस घटना के बाद से खुशी का महौल मातम में बदल गया । बताया जा रहा है कि सिन्दूर पड़ने के बाद लड़की की तबीयत अचानक खराब हो गयी , आनन –फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया , जहां उसकी मौत हो गयी ।

दरअसल , यह पूरा मामला तारापुर अनुमंडल क्षेत्र के अफजल नगर पंचायत के खुदिया गांव का है । 8 मई को रंजन यादव उर्फ रंजय की बेटी निशा कुमारी की शादी बारात आई हुई थी और धूमधाम से शादी भी हो गई । चारोतरफ खुशी का महौल बना हुआ था लेकिन होनी को कौन टाल सकता है । सिन्दूरदान के महज 5 घंटे बाद ही दूल्हन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया , जिसके बाद पूरे इलाके में मातम छा गया ।

जानकारी के मुताबिक हवेली खड़गपुर प्रखंड के महकोला गांव के सुरेश यादव के पुत्र रवीश से निशा की शादी हुई थी । दुर्भाग्य वश रवीश दूल्हन को विदा करा अपने घर ले जाने के बजाय सीधे श्मशान घाट ले गये और और चंद घंटे पहले ही पति-पत्नी का सामाजिक, पारिवारिक दायित्व  स्वीकार करने वाले पति रवीश ने पत्नी निशा को मुखाग्नि दी ।

वहीं मृतिका निशा के माता – पिता का कहना है कि शादी से पहले लड़की को कोई बीमारी नहीं थी । सिन्दूरदान होने के बाद अचानक लड़की की तबियत खराब हुई जिसके बाद भागलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन निशा जिंदगी की जंग हार गयी । सात फेरों के साथ सात जन्म साथ रहने का वादा करके महज 5 घंटे ही निभा पाई ।

वहीं इस मामले में अफजलनगर पंचायत के मुखिया शशि कुमार सुमन ने बताया कि निशा पहले से ही किडनी की भयंकर बीमारी से जुझ रही थी और डॉक्टर ने बताया था कि किडनी पूरी तरह खराब हो चुकी है और इसे बचाना मुश्किल है ।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...