1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गलवान घाटी में चीन की हरकत ने एक बार फिर ताजा की 1962 की याद, दिया था धोखा

गलवान घाटी में चीन की हरकत ने एक बार फिर ताजा की 1962 की याद, दिया था धोखा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गलवान घाटी में चीन की हरकत ने एक बार फिर ताजा की 1962 की याद, दिया था धोखा

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव और ज्याद बढ़ गया हैं। सोमवार रात को गलवान घाटी में सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों तरफ से हिंसक झड़प हुई। जिसमें भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत तीन जवान शहीद हो गए। यह वहीं गलवान घाटी है, जहां साल 1962 में चीन ने भारत को धोखा दिया था और युद्ध छिड़ गया था।

गलवान घाटी लद्दाख का क्षेत्र है। साल 1962 में दोनों देशों के बीच हुए युद्ध में भारत और चीन के सैनिको के बीच यहीं टकराव हुआ था। चीनी सेना हमेशा से ही विवादित क्षेत्रों में टेंट लगाकर उकसावे का काम करती रही है।

हाल ही में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने ऐसा करने की कोशिश की तो भारतीय सैनिको ने उसे रोका, जिसे लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। 58 साल पहले इसी घाटी में भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ था। ऐसे में एक बार फिर उसी जगह पर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। कुछ दिन पहले ही दोनों देशों ने बातचीत कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया था, लेकिन इसका कोई परिणाम सामने नहीं आया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...