चीनी सेना को लद्दाख के पूर्वीय इलाके के पैंगोंग त्सो झील के पास डंडे, कांटेदार तार और पत्थरों को हाथ में लिए खड़ा देखा गया। चीनी सेना इलाके के समीप खड़े भारतीय सेना के जवानों को लक्ष्य बनाने की कोशिश में है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चीनी सेना पैंगोंग त्सो झील के पास भारतीय सैनिकों का सामना करने के लिए हाथों में लाठी, डंडे, कांटेदार तार और पत्थर लेकर आई।
लद्दाख से अरूणाचल प्रदेश तक फैली एलएसी के पास खड़े चीनी और भारतीय सैनिकों के पास राइफलें होती है लेकिन ये बात जानते हुए भी 1967 से सीमा पर एक भी गोली नहीं चली है। क्षेत्र में शांति कायम रखना दोनों सेनाओं का लक्ष्य होता है।