रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक महिला से दुष्कर्म से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग हो जायेंगे। आपको बता दें बुध विहार इलाके में एक तांत्रिक मे महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार किया। आरोप है कि पीड़िता को एक तांत्रिक ने संतान प्रप्ति के लिए पूजा कराने को कहा था।
पाड़िता ने अपना घर पर तांत्रिक को बुलाकर पूजा करवाई। इसी दौरान तांत्रिक ने महिला को प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जब महिला बेहोश हो गई उसके बाद तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक 27 वर्षीय महिला की शादी पांच साल पहले हुई थी। महिला परिवार के साथ बुध विहार में रहती है। शादी के पांच साल हो जाने के बाद भी जब उसको कोई संतान नहीं हुई तो एक दिन उसकी मुलाकात तांत्रिक पूरन सिंह से हुई।
पूरन ने घर में पूजा कराने के बाद संतान प्राप्ति का योग बताया था। जिसके बाद महिला ने शनिवार को तांत्रिक को पूजा करने के लिए अपने घर बुलाया था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और बेहोश होने पर आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। जब पीड़िता को होश आया तो उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी तांत्रिक के मोबाइल फोन को खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी के चंगुल में कई महिलाएं फंसी हो सकती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस उसके मोबाइल को खंगाल रही है।