1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तमिलनाडु ने 30 जून तक बढ़ाया लाॅकडाउन, सर्वाजनिक परिवहन सुविधा को दी अनुमति

तमिलनाडु ने 30 जून तक बढ़ाया लाॅकडाउन, सर्वाजनिक परिवहन सुविधा को दी अनुमति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तमिलनाडु ने 30 जून तक बढ़ाया लाॅकडाउन, सर्वाजनिक परिवहन सुविधा को दी अनुमति

देश में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक तमिलनाडु ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए जारी लाॅकडाउन की अवधि को 30 जून तक बढ़ा दिया है।

तमिलनाडु सरकार ने इस दौरान सार्वजनिक परिवहन सुविधा को आंशिक रूप से बहाल करने कार्यस्थल पर अधिक कर्मियों की मंजूरी देने समेत कुछ ढील दी है। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि धार्मिक स्थलों, अंतरराज्यीय बस परिवहन, मेट्रो और उपनगरीय रेल सेवा पर प्रतिबंध जारी रहेंगे।

सार्वजनिक परिवहन एक जून से अंाशिक रूप से बहाल किया जाएगा, लेकिन चेन्नई, कांचीपुरम, तिरूवल्लूर और चेंगलपेट जिलों में बसें नहीं चलेंगी, राज्य में संक्रमण के सर्वाधिक मामले यहीं से सामने आए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी बसों को अधिकृत मार्गों पर चलने की अनुमति दी जाएगी।

तमिलनाडु में शनिवार को एक ही दिन में सर्वाधिक 938 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21,184 पहुंच गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...