तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों में 19 जून से 30 तक के लिए एक बार फिर से लाॅकडाउन लगाने की बात कही है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने कहा है कि आगामी दोनों रविवार को पूरी तरह से लाॅकडाउन लागू किया जाएगा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को कहा कि चेन्नई और आसपास के इलाकों में 19 से 30 जून तक तालाबंदी की जाएगी। इस दौरान इन इलाकों में केवल आवश्यक सेवाओं के संचालन को ही अनुमति दी जाएगी।
कोरोना वायरस संकट को लेकर विशेषज्ञों के पैनल के साथ एक बैठक के बाद पलानीस्वामी ने कहा कि चेन्नई, ग्रेटर चेन्नई पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कई इलाकों और तिरूवल्लूर, चेंगलपेट और कांचीपुरम जिलों के कई इलाकों में लाॅकडाउन सख्ती से लागू किया जाएगा।