Tribal Rights News in Hindi

चुनाव परिणाम, ईवीएम और आदिवासी मुद्दों पर कांग्रेस का हमला, सरकार से कई सवाल

चुनाव परिणाम, ईवीएम और आदिवासी मुद्दों पर कांग्रेस का हमला, सरकार से कई सवाल

मध्य प्रदेश में मतदान के बाद कांग्रेस ने मतदान प्रतिशत, भाजपा के जीत के दावों, ईवीएम और आदिवासी मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने कहा कि पार्टी जनता के जनादेश का सम्मान करेगी, लेकिन आदिवासी अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

आदिवासी मुद्दों को लेकर सीएम से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, उमंग सिंघार ने अधिकारों की रक्षा का किया संकल्प

आदिवासी मुद्दों को लेकर सीएम से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, उमंग सिंघार ने अधिकारों की रक्षा का किया संकल्प

मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज की मांगों को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश, आदिवासी संस्थानों के निजीकरण पर रोक और रीवा हत्याकांड में कार्रवाई जैसी मांगें रखीं। मुख्यमंत्री की ओर से मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने की बात कही गई।

आदिवासी भूमि विवाद पर गरमाई सियासत, सपा ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

आदिवासी भूमि विवाद पर गरमाई सियासत, सपा ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

कटनी में आदिवासी भूमि और शासकीय निस्तारी नाले पर कथित अतिक्रमण को लेकर समाजवादी पार्टी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

पन्ना में आदिवासी पूजा स्थल की जमीन पर शादी हॉल निर्माण का विरोध, सपा ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

पन्ना में आदिवासी पूजा स्थल की जमीन पर शादी हॉल निर्माण का विरोध, सपा ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

पन्ना जिले के झिन्ना गांव में आदिवासी पूजा स्थल की जमीन पर शादी हॉल निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और निर्माण रोकने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

जनजाति सुरक्षा मंच ने रखी जनजातीय अधिकारों की आवाज, सांस्कृतिक संरक्षण पर दिया जोर

जनजाति सुरक्षा मंच ने रखी जनजातीय अधिकारों की आवाज, सांस्कृतिक संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस वार्ता कर दिल्ली में आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम के संकल्पों की जानकारी दी। मंच ने जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया।

पन्ना टाइगर रिजर्व से विस्थापित 200 परिवार अब भी भू-अधिकारों से वंचित, वर्षों से जारी है संघर्ष

पन्ना टाइगर रिजर्व से विस्थापित 200 परिवार अब भी भू-अधिकारों से वंचित, वर्षों से जारी है संघर्ष

पन्ना टाइगर रिजर्व से 2003 से 2007 के बीच विस्थापित हुए करीब 200 परिवार आज भी भू-अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वनाधिकार के तहत 2-2 हेक्टेयर भूमि के पट्टे मिलने के बावजूद राजस्व पट्टे अब तक जारी नहीं हुए हैं। इसके चलते ग्रामीण सरकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य लाभों से वंचित हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर और टाइगर रिजर्व प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान

नीट घोटाले और केन-बेतवा परियोजना पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

नीट घोटाले और केन-बेतवा परियोजना पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर नीट परीक्षा घोटाले, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ और केन-बेतवा परियोजना में आदिवासियों के शोषण के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और भ्रष्टाचार से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जबकि विस्थापित परिवारों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा। कांग्रेस ने युवाओं, किसानों और आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

केन-बेतवा परियोजना पर बढ़ा सियासी घमासान, आंदोलनकारी आदिवासियों से मिलने पहुंचे जीतू पटवारी

केन-बेतवा परियोजना पर बढ़ा सियासी घमासान, आंदोलनकारी आदिवासियों से मिलने पहुंचे जीतू पटवारी

छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। आंदोलनरत आदिवासियों से मिलने पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पन्ना टाइगर रिजर्व के भूसोर गेट पर रोक दिया गया। बाद में वे वैकल्पिक मार्ग से प्रदर्शन स्थल पहुंचे और प्रभावित परिवारों के लिए उचित मुआवजे व पुनर्वास की मांग उठाई। कांग्रेस ने प्रशासनिक कार्रवाई और एक आंदोलनकारी नेता