Monsoon News in Hindi

सीहोर के चरनाल गांव में पुल पर बह रहा पानी, जान जोखिम में डालकर निकल रहे ग्रामीण

सीहोर के चरनाल गांव में पुल पर बह रहा पानी, जान जोखिम में डालकर निकल रहे ग्रामीण

सीहोर जिले के चरनाल गांव में लगातार बारिश के चलते नाले के पुल पर पानी बह रहा है। इसके बावजूद ग्रामीण रोजमर्रा के कामों के लिए जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है।

आष्टा में रातभर की बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई गांवों का संपर्क टूटा

आष्टा में रातभर की बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई गांवों का संपर्क टूटा

सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में रातभर हुई भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है। भंवरा और दुपाड़िया क्षेत्र में पुल-पुलियों पर तेज बहाव के कारण आवागमन बंद है। प्रशासन ने लोगों से जलमग्न मार्गों से दूर रहने की अपील की है।

बुरहानपुर में 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहा, बड़ा हादसा टला

बुरहानपुर में 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहा, बड़ा हादसा टला

बुरहानपुर में लगातार बारिश के बीच करीब 100 साल पुराना एक जर्जर मकान ढह गया। परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद जर्जर भवनों को लेकर नगर निगम की कार्रवाई और तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं।

बुरहानपुर में बारिश से पहले 84 जर्जर भवन बने खतरा, नोटिस जारी लेकिन कार्रवाई की रफ्तार धीमी

बुरहानपुर में बारिश से पहले 84 जर्जर भवन बने खतरा, नोटिस जारी लेकिन कार्रवाई की रफ्तार धीमी

बुरहानपुर में नगर निगम ने 84 जर्जर निजी भवनों को चिन्हित कर भवन मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। बारिश के मौसम में इन भवनों से हादसे का खतरा बढ़ गया है। धीमी कार्रवाई को लेकर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने भी खतरनाक भवनों को तत्काल हटाने की मांग की है।

पहली बारिश में खुली सिस्टम की पोल, घरों और दुकानों में घुसा बाढ़ का पानी

पहली बारिश में खुली सिस्टम की पोल, घरों और दुकानों में घुसा बाढ़ का पानी

बैतूल के कोथलकुण्ड में पहली बारिश में ही पुल पर मलबा फंसने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। घरों और दुकानों में पानी घुसा, ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

उफनते नाले के बीच जिंदगी की जंग!डालमहू मार्ग, प्रशासन पर उठे सवाल

उफनते नाले के बीच जिंदगी की जंग!डालमहू मार्ग, प्रशासन पर उठे सवाल

बुरहानपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच घाघरला-डालमहू पुल पर उफनते नाले का पानी बहने लगा। पुल के ऊपर से तेज बहाव के बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया।