विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जहां मस्जिद है वहां कोई दावा नहीं किया गया, लेकिन मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने पर आपत्ति है।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जहां मस्जिद है वहां कोई दावा नहीं किया गया, लेकिन मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने पर आपत्ति है।
बंदरझिरी स्कूल में दूसरे स्कूल के बच्चों को शिफ्ट किया गया जहां केवल दो कमरे हैं। एक कमरे में एक स्कूल के बच्चे बढ़ते हैं जबकि दूसरे कमरे में दूसरे स्कूल के बच्चे बैठने को मजबूर हैं। पहले यहां गांव के बच्चे अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ते थे। इतनी भीड़ में न तो बच्चों को बैठने की जगह मिलती है और न ही पढ़ाई का सही माहौल।
बाबा महाकाल के आंगन में 2 मार्च को होगा होलिका दहन, 3 मार्च को भस्मार्ती में मनेगी होली, भगवान को करेंगे हर्बल गुलाल अर्पित
कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन पर मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभाग के अधिकारियों द्वारा दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच कर नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।
24 फरवरी को आयोजित बैठक में प्रदेश के बस मालिकों और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि अगर सरकार ने नई नीति में संशोधन नहीं किया तो बस संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि विकसित मध्य प्रदेश और 2047 की तरफ उड़ान भरने वाला मध्य प्रदेश तभी बनेगा जब हम अच्छी सड़कें बनाएंगे।
निश्चित रूप से मध्य प्रदेश भी विकसित प्रदेश बनेगा। नवाचारों से आने वाले समय में जो कल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है 2047 में विकसित देश बनेगा।
मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ, राज्य कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ ने भरी हुंकार।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए वल्लभ भवन में आज समय पर उपस्थिति के छापामार कार्यवाही के निर्देश।
कुएं का निर्माण को लेकर मांगी थी 11 हजार की रिश्वत, 5 हजार की पहली किस्त लेते सरपंच गिरफ्तार।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गढ़ाकोटा में आयोजित रहस मेले में होंगे शामिल। मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि हितग्राहियों के खाते में करेंगे अंतरित।
राज्यपाल धरती आबा ग्राम सलैया के कार्यक्रम में हुए शामिल। जनजातीय, गरीब परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता। राज्यपाल ने कहा कि बिरसा मुंडा के त्याग से प्रेरणा लेकर जनजातीय समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।
स्व. नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर चित्रकूट में हो रहा 3 दिवसीय कार्यक्रम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्व. नानाजी देशमुख ने अपना सम्पूर्ण जीवन ग्राम विकास, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान के कार्यक्रम को किया वर्चुअली संबोधित।
जांच में यह संदिग्ध केमिकल मादक पदार्थ निर्माण में उपयोग होने वाला पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए मौके से कई कुंतल केमिकल जब्त किया।
जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में आने वाले त्योहारों को सौहार्दपूर्ण व आपसी भाई चारे के साथ मनाने की अपील की गई।