1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अधिकारी-कर्मचारियों की समय पर उपस्थित को किया चेक, सीएम डॉ. यादव ने दिए थे निर्देश

अधिकारी-कर्मचारियों की समय पर उपस्थित को किया चेक, सीएम डॉ. यादव ने दिए थे निर्देश

गुरूवार को हुए आकस्मिक निरीक्षण में कई अधिकारियों का अपने दायित्व निर्वाहन किये जाने के संबंध में विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में भी उपस्थिति पाई गई।

By: Naredra 
Updated:
अधिकारी-कर्मचारियों की समय पर उपस्थित को किया चेक, सीएम डॉ. यादव ने दिए थे निर्देश

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर गुरूवार को सामान्य प्रशासन विभाग के दल द्वारा मंत्रालय, वल्लभ भवन, विंध्याचल भवन एवं सतपुड़ा भवन में स्थित शासकीय कार्यालयों में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की सुबह 10 बजे उपस्थित सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में जानकारी प्राप्ति की गई।

सुबह 10 बजे से 6 बजे तक उपस्थित रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नववर्ष-2026 के उपलक्ष में ली गई बैठक में निर्देश दिये थे कि सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन शासकीय निर्धारित समय सुबह 10 से 6 बजे तक उपस्थित रहेंगे। गुरूवार को हुए आकस्मिक निरीक्षण में कई अधिकारियों का अपने दायित्व निर्वाहन किये जाने के संबंध में विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में भी उपस्थिति पाई गई।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा ली जायेगी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर शुक्रवार 27 फरवरी को सुबह 10 से 10.30 के बीच मुख्य सचिव कार्यालय से भी सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिवों को दूरभाष पर संपर्क कर उनके कार्यालय के अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की जायेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...