1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य समाचार
  3. मध्य प्रदेश के सरकारी कैलेंडर पर विवाद, दिग्विजय सिंह ने उठाया सवाल

मध्य प्रदेश के सरकारी कैलेंडर पर विवाद, दिग्विजय सिंह ने उठाया सवाल

इस बयान के बाद मध्य प्रदेश में राजनीति गरमा सकती है। विपक्षी दल इस मुद्दे को सरकार की लापरवाही से जोड़कर देख रहे हैं।

By: Naredra 
Updated:
मध्य प्रदेश के सरकारी कैलेंडर पर विवाद, दिग्विजय सिंह ने उठाया सवाल

मध्य प्रदेश के सरकारी कैलेंडर पर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित कैलेंडर पर छपी हिरण की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया के जरिए सवाल उठाया है।

इम्पाला हिरण अफ्रीका का होने का दावा

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर कैलेंडर की तस्वीर साझा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री जी! जिस हिरण का चित्र एमपी के कैलेंडर पर लगाया गया है, वह न तो मध्य प्रदेश में पाया जाता है और न ही भारत में। यह इम्पाला (हिरण) अफ्रीका में पाया जाता है।

मुद्दे पर गरमा सकती है राजनीति

फेसबुक पर दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद मध्य प्रदेश में राजनीति गरमा सकती है। विपक्षी दल इस मुद्दे को सरकार की लापरवाही से जोड़कर देख रहे हैं। अब देखना यह होगा कि सरकार इस नए विवाद पर क्या रुख अपनाती है और भविष्य में इस तरह से प्रकाशित चित्रों को चयनित करने की प्रक्रिया में क्या बदलाव लेकर आती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...