1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सर्वजातीय कन्या विवाह सम्मेलनः एसपी ने कार्यक्रम में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

सर्वजातीय कन्या विवाह सम्मेलनः एसपी ने कार्यक्रम में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 38 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक एवं उत्सव का माहौल बना रहा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

By: Naredra 
Updated:
सर्वजातीय कन्या विवाह सम्मेलनः एसपी ने कार्यक्रम में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

टीकमगढ़ः तहसील पलेरा में सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्री राम नाम बैंक मिनी प्रयाग बेला मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे पुण्य एवं सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होना सौभाग्य की बात है तथा इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं।

इस अवसर पर जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम सहित पुलिस विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और पूरे आयोजन में चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली। यह आयोजन महंत रामचरण दास के सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक, मंडल अध्यक्ष पवन सिंगया, प्यारेलाल सोनी एवं राजेश नायक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं, ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 38 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक एवं उत्सव का माहौल बना रहा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

आयोजन समिति ने बताया कि भविष्य में इससे भी बड़े स्तर पर सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने आयोजन की सराहना करते हुए समिति के प्रयासों की प्रशंसा की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...