भोपालः मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए। इस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कुछ भी बोलने से पहले कांग्रेस को दो बार सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में बहुत जगहों में स्वास्थ्य केंद्र नहीं थे, लेकिन आज हर गांव में और शहरों में स्वास्थ्य केंद्र है।
आज किसी व्यक्ति को अगर जरुरत पड़ जाए तो सरकार पीएम श्री वायु से सेवा माध्यम से हेलीकॉप्टर से स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का काम कर रही है। 5 लाख की स्वास्थ्य सुविधा आयुष्मान योजना के द्वारा दी जा रही है।
कांग्रेस के जमाने में गिनेचुने मेडिकल कॉलेज थे आज पूरे मध्यप्रदेश में कितने मेडिकल कॉलेज है। यह आप सब जानते हैं और अब तो हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का मुख्यमंत्री का संकल्प है।