भोपालः जबलपुर से भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने सदन में ध्यान आकर्षण लगाया है। विधायक पांडे ने सदन में कहा कि सरकार को एक स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी करनाीचाहिए, जिसमें यह उल्लेख किया जाना चाहिए कि गर्भवती महिलाओं को मोबाइल फोन कम चलाना चाहिए क्योंकि इसकी लत जन्म के बाद बच्चों में बुरी तरह से लग रही है।
अधिक मोबाइल फोन यूज करने का परिणाम है कि बच्चों की चश्मा लगने की उम्र और कान से कम सुनाई देने वाली उम्र भी लगातार घट रही है। उन्होंने इसके पीछे महाभारत में सुभद्रा और अभिमन्यु का उदाहरण भी दिया।
विधायक ने विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान मां अगर अधिक मोबाइल फोन यूज करती है तो बच्चे में इसके लक्षण आ जाते हैं। छोटे बच्चों में लगातार मोबाइल देखने की आदत से डोपामाइन हार्मोन और मायोपिया की समस्या लगातार बढ़ रही है। जिससे बच्चों में इसका असर पड़ रहा है। बच्चों में चस्मा लगाने की उम्र पर भी असर पड़ा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब गर्भवती महिलाएं मोबाइल फोन का यूज कम करेंगी तो बच्चों में भी इसका असर देखने को मिलेगा।