भोपालः मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बयान सामने आया है। प्रदेश में अवैध कालोनियों को लेकर मंत्री ने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई होनी चाहिए यह सरकार की मंशा है। जब प्रकरण चर्चा में आया तब शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने इसका जवाब दे दिया है।
मंत्री ने कहा कि वे खुद अवैध कॉलोनी के विरोधी हैं। कहीं भी अवैध कॉलोनियों का निर्माण नहीं होना चाहिए। कांग्रेस विधायक बाबूलाल झंडेल के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमा हुआ है वह शासन के संज्ञान में है केस फर्जी होगा तो कार्रवाई होगी।