1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य समाचार
  3. ग्वालियर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत

ग्वालियर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत

उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि शिवराज सिंह के कुशल मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश सहित देश कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

By: Naredra 
Updated:
ग्वालियर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत

ग्वालियरः आज ग्वालियर एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह, महानगर अध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश सहित देश कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। स्वागत कार्यक्रम उत्साह और सम्मान के माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...