1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस विधायक का अनूठा प्रदर्शन, विधानसभा परिसर में शीर्षासन कर जताया विरोध

कांग्रेस विधायक का अनूठा प्रदर्शन, विधानसभा परिसर में शीर्षासन कर जताया विरोध

विधायक ने कहा कि उन्होंने शिव मंदिर की प्रतिष्ठा करने के बाद शिव बारात में पटाखा फोड़ने वाली बंदूक से हर्ष फायर किया था। उनके पास कोई एकके- 47 या कोई पिस्टल नहीं थी। उन्होने कोई कानून का उल्लंघन नहीं किया।

By: Naredra 
Updated:
कांग्रेस विधायक का अनूठा प्रदर्शन, विधानसभा परिसर में शीर्षासन कर जताया विरोध

भोपालः सरकार द्वारा कथित झूठी एफआईआर के विरोध में कांग्रेस विधायक बाबूलाल जांडेल ने अनूठा प्रदर्शन किया। बाबूलाल विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन की मुद्रा में कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।  विधायक का कहना है कि उन्होंने पटाखा फोड़ने वाली बंदूक से फायर किया था किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया। जबकि भाजपा के नेताओं ने भी कई बार हर्ष फायर किए थे लेकिन उनके ऊपर उन लोगों ने झूठी एफआईआर दर्ज कराई। यही बात वे सरकार को बताने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्ष का विधायक होने के नाते उन के ऊपर झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विधायक बाबूलाल जांडेल का अनूठा प्रदर्शन

बाबूलाल जांडेल ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार झूठी एफआईआर वापस नहीं लेती है तो वे सदन के अंदर मुद्दा उठाएंगे और सड़क पर आदोलन करेंगे। विधायक ने कहा कि उन्होंने शिव मंदिर की प्रतिष्ठा करने के बाद शिव बारात में पटाखा फोड़ने वाली बंदूक से हर्ष फायर किया था। उनके पास कोई एकके- 47 या कोई पिस्टल नहीं थी। उन्होने कोई कानून का उल्लंघन नहीं किया। भाजपा विधायकों ने धर्म का ठेका ले रखा है, विपक्ष को इसका कोई अधिकार नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...