राज्यपाल धरती आबा ग्राम सलैया के कार्यक्रम में हुए शामिल। जनजातीय, गरीब परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता। राज्यपाल ने कहा कि बिरसा मुंडा के त्याग से प्रेरणा लेकर जनजातीय समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।
राज्यपाल धरती आबा ग्राम सलैया के कार्यक्रम में हुए शामिल। जनजातीय, गरीब परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता। राज्यपाल ने कहा कि बिरसा मुंडा के त्याग से प्रेरणा लेकर जनजातीय समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।
स्व. नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर चित्रकूट में हो रहा 3 दिवसीय कार्यक्रम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्व. नानाजी देशमुख ने अपना सम्पूर्ण जीवन ग्राम विकास, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान के कार्यक्रम को किया वर्चुअली संबोधित।
जांच में यह संदिग्ध केमिकल मादक पदार्थ निर्माण में उपयोग होने वाला पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए मौके से कई कुंतल केमिकल जब्त किया।
जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में आने वाले त्योहारों को सौहार्दपूर्ण व आपसी भाई चारे के साथ मनाने की अपील की गई।
प्रदेश में 5 लाख से ज्यादा संख्या में यह समूह काम कर रहे हैं, जिसमें करीब 65 लाख बहने महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है। इससे 12 लाख लखपति दीदियों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
संविदा कर्मचारियों की मांग है कि विगत 10 वर्ष से अधिक सेवा दे चुके कर्मचारियों का तत्काल नियमितीकरण, पुरानी पेंशन योजना का लाभ, EPFO/ESIC कवर, स्वास्थ्य बीमा और ग्रेच्युटी लागू किया जाय।
आरोप है कि वर्ष 2021-22 में छात्रावास की बाउंड्री निर्माण के लिए शासन स्तर से लाखों रुपये का बजट जारी किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य किए बिना ही पूरी राशि आहरित कर ली गई है।
मास्टर प्लान को लेकर विधायक शर्मा ने कहा कि राजधानी भोपाल में सीहोर रायसेन जैसे शहरों को जोड़कर वहां तक पहुंच बनाने और उनको विकसित करने के लिए सरकार नया मास्टर प्लान लाएगी।
विधायक ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हैं उसी तरह की कार्रवाई हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ने के लिए हार्टिकल्चर, एग्रीकल्चर, सिंचाई, कपास, रेडिमेंट गारमेंट को लेकर अब यूरोपियन यूनियन के साथ जुड़कर मध्यप्रदेश के 6 लाख किसानों को नया मार्ग खोला है। यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में ही हो सकता था।
अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों की जमीन निजी हाथों में बेचने का आरोप। किसान परिवार वर्षों से कर रहे थे खेती। न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण। बैतूल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का गृह जिला।
उर्मिता ने 21 फरवरी को फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी। 22 फरवरी की देर रात इस पोस्ट पर ‘जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा’ नाम की फेसबुक आईडी से आया धमकी भरा कमेंट। कमेंट में उन्हें और उनके पति को निशाना बनाते हुए जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी।
मध्यप्रदेश को नई रेल और रेल सुविधाओं की मिली सौगात। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई ट्रेन भोपाल-धनबाद-चौपन एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी। फ्रेट कॉरिडोर में मध्यप्रदेश के लाभ और एलाइनमेंट पर चर्चा के लिये केन्द्रीय रेल मंत्री वैष्णव आयेंगे भोपाल।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा से निकलते ही ट्रंप को फोन किया और बिना कैबिनेट से सलाह लिए ट्रंप से डील के लिए तैयार होने की बात कह दी।
कुल दलहन फसल उत्पादन के मामले में मध्यप्रदेश देश में प्रथम। तिलहन फसलों के उत्पादन में देश में दूसरा स्थान। विशेष रूप से सोयाबीन उत्पादन में राज्य ने 5.38 मिलियन टन उत्पादन किया, जो देश के कुल उत्पादन का लगभग 35.27 प्रतिशत है।