1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. mp news : सीएम डॉ. यादव ने हरदा में किया 199 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण, बोले- हरदा में बहेगी विकास की गंगा

mp news : सीएम डॉ. यादव ने हरदा में किया 199 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण, बोले- हरदा में बहेगी विकास की गंगा

हरदा में कृषि आधारित कौशल विकास एवं कस्टम हायरिंग पर केंद्रित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश भी कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में हरदा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मध्य प्रदेश का हरदा जिला सिंचाई में शत-प्रतिशत सक्षम है।

By: Naredra 
Updated:
mp news : सीएम डॉ. यादव ने हरदा में किया 199 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण, बोले- हरदा में बहेगी विकास की गंगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यादव हरदा जिले में कृषि आधारित कौशल विकास एवं कस्टम हायरिंग पर केंद्रित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 199 करोड़ के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

हरदा ने तेजी से किया विकास- सीएम डॉ. यादव

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हरदा में जिसका निवास होगा वो भाग्यशाली होगा। हरदा ने जिला बनने के बाद तेजी से विकास यात्रा प्रारंभ की। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश भी कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में हरदा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मध्य प्रदेश का हरदा जिला सिंचाई में शत-प्रतिशत सक्षम है। प्रधानमंत्री ने चार श्रेणियां बनाई हैं, जिसमें किसान, महिला, युवा और गरीब लोग शामिल हैं। हमारी सरकार क्षेत्र में काम कर रही है।

मध्यप्रदेश तेजी से रोजगार देने वाला देश का पहला राज्य 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का सबसे तेज गति से रोजगार दिलाने वाला प्रदेश है। बेरोजगारी की दर में सबसे कम कोई राज्य है तो वह मध्य प्रदेश है। इसीलिए हमने पूरा वर्ष किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की आय को आगे बढ़ाना है तो खेती के साथ-साथ पशुपालन और बागवानी पर भी ध्यान देना होगा। इसके लिए हमारी सरकार ने 17 विभागों को एक साथ जोड़ा है। उन्होंने दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार मछली पालन में भी पैसा देने वाली है। सरकार यशोदा माता योजना के तहत स्कूली बच्चों को दूध देने का काम करेगी।

2028 तक 2700 रुपए प्रति कुंतल गेहूं खरीदेगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं का भाव 55 साल में सिर्फ 400 रुपए कुंतल बढ़ा। हमारी सरकार में 2003 के बाद 2600 रुपए कुंतल पर गेहूं खरीदा गया। मुख्यमंत्री ने वादा किया कि हमारी सरकार 2028 तक 2700 रुपए कुंतल पर गेहूं खरीदेगी।

11 सरकारी और 20 अन्य कॉलेजों में होगी एग्रीकल्चर की पढ़ाई 

डॉ. यादव ने कहा कि पहले एग्रीकल्चर की पढ़ाई सिर्फ कृषि विश्वविद्यालय में होती थी। हमारी सरकार ने किसानों के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए 11 सरकारी और 20 अन्य कॉलेजों में एग्रीकल्चर की पढ़ाई शुरू कर दी है। सरकार हर तरह से मदद कर रही है। हमारी बहनों को सशक्त बनाने के लिए हर महीने ₹1500 की सहायता दी जा रही है। लाड़ली बहनें यदि कारखानों में कार्य करेंगी तो उन्हें ₹5000 प्रति माह 10 वर्षों तक दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हर हाथ को काम, हर खेत को पानी” के संकल्प के साथ सरकार कार्य कर रही है। मध्य प्रदेश सभी क्षेत्रों में जन-जीवन के साथ आगे बढ़ रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...