1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. राष्ट्रपति मुर्मू से मिले राज्यपाल श्री पटेल, जनता को दी ‘गुड़ी पड़वा’ और ‘भारतीय नव वर्ष’ की बधाई

राष्ट्रपति मुर्मू से मिले राज्यपाल श्री पटेल, जनता को दी ‘गुड़ी पड़वा’ और ‘भारतीय नव वर्ष’ की बधाई

चैत्र नवरात्रि के साथ प्रारंभ होने वाला हमारा नव वर्ष प्रकृति के नव-श्रृंगार, उमंग और भारत की गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रतीक है।

By: Naredra 
Updated:
राष्ट्रपति मुर्मू से मिले राज्यपाल श्री पटेल, जनता को दी ‘गुड़ी पड़वा’ और ‘भारतीय नव वर्ष’ की बधाई

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने नागरिकों को ‘गुड़ी पड़वा’ और ‘भारतीय नव वर्ष’ पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने प्रार्थना की है कि शक्ति की उपासना का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करे।

यह पर्व गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रतीक- राज्यपाल

राज्यपाल श्री पटेल ने अपने संदेश में भारतीय कालगणना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा है कि चैत्र नवरात्रि के साथ प्रारंभ होने वाला हमारा नव वर्ष प्रकृति के नव-श्रृंगार, उमंग और भारत की गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने का अवसर है।

प्रदेश की खुशहाली के लिए स्वयं को करें समर्पित

राज्यपाल श्री पटेल ने समस्त प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे नव वर्ष के इस शुभ अवसर पर प्रदेश की एकता, अखंडता और खुशहाली के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...