भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आवास पर आयोजित ‘गुड़ी भेंट’ कार्यक्रम में सहभाग किया। यह कार्यक्रम 18 मार्च 2026 को गुड़ी पड़वा (नव संवत्सर) के पावन अवसर पर आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने मराठी समाज के साथ मिलकर पारंपरिक तरीके से गुड़ी फहराई, पूजा की और प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में सीएम ने भोपाल में मराठी समाज से पारंपरिक गुड़ी स्वीकार की मुख्यमंत्री को पेशवाई टोपी व पटका पहनाते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की गई। ढोल-ताशों के साथ मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया।

हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारा नया साल का शुभारंभ गुड़ी पड़वा से होता है। बजट का साल भी मार्च से ही होता है। हमारे फसल का चक्र भी यही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मा ने भी इसे सृष्टि के आरंभ बताया है। प्रकृति भी इसी समय रंग बदलती है। सनातन संस्कृति की धारा, हर काल में अपने देश की ध्वजा सदैव ऐसे आनंद के साथ सराबोर होती जा रही है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि यह चैत्र नवरात्र का पहला दिवस है। मां नव दुर्गा के आराधना का दिवस भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड़ी पड़वा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नवचेतना और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा का प्रतीक है। गुड़ी पड़वा के अवसर पर, सीएम भोपाल के विभिन्न कार्यक्रमों (सिविल डिफेंस वर्कशॉप, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन) के साथ-साथ हरदा में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में भी शामिल हुए।