भोपालः प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सिंगरौली में पेड़ कटाई के मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि अभी काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार अब तक 164 करोड़ रुपये मुआवजा दे चुकी है, जबकि 368 करोड़ रुपये का अधिग्रहण किया जा चुका है और प्रभावितों को भुगतान किया जा रहा है।
राजस्व मंत्री ने कहा कि यदि मुआवजे में देरी होती है तो 12 प्रतिशत ब्याज के साथ राशि दी जाएगी। साथ ही मकान और नौकरी का प्रावधान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी परिवारों को 40 से 50 लाख रुपये तक की राशि प्राप्त होगी।