Madhya Pradesh Rain News in Hindi

मध्यप्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट, CM मोहन यादव ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा

मध्यप्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट, CM मोहन यादव ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा

मध्यप्रदेश में लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा कर NDRF और SDRF की टीमों को तैयार रखने के निर्देश दिए। सरकार के मुताबिक, पिछले एक महीने में 2,783 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

श्योपुर में लगातार बारिश से प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

श्योपुर में लगातार बारिश से प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

श्योपुर जिले में लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर शीला दाहिमा ने लोगों से उफनते रपटों, पुलियाओं और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। बाढ़ की आशंका वाले 60 संवेदनशील गांवों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और रेस्क्यू टीमें भी अलर्ट हैं।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, SDRF और होमगार्ड कार्यालय भी जलमग्न

पन्ना में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, SDRF और होमगार्ड कार्यालय भी जलमग्न

पन्ना जिले में 48 घंटे से जारी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। केन समेत कई नदियां उफान पर हैं और दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। शहर की कई कॉलोनियों में घरों तक पानी पहुंच गया है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि SDRF और होमगार्ड कार्यालय भी कमर तक पानी में डूब गया है।

पन्ना में तेज बारिश से बिगड़े हालात, जिला अस्पताल और होमगार्ड कार्यालय में जलभराव

पन्ना में तेज बारिश से बिगड़े हालात, जिला अस्पताल और होमगार्ड कार्यालय में जलभराव

पन्ना जिले में 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जिला अस्पताल में पानी भरने के साथ प्रसव और सर्जिकल वार्ड की छत से पानी टपका, जबकि बृजपुर में घरों और होमगार्ड कार्यालय में भी पानी भर गया।

Jabalpur: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा में छोड़ा जा रहा 1031 क्यूमेक पानी; घाटों पर बढ़ा अलर्ट

Jabalpur: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा में छोड़ा जा रहा 1031 क्यूमेक पानी; घाटों पर बढ़ा अलर्ट

जबलपुर के बरगी बांध के 9 गेट खोले गए हैं। करीब 1031 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। घाटों और तटीय इलाकों में जलस्तर 3-4 फीट बढ़ने की संभावना के चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, तेज बहाव में बहने से बाल-बाल बचे बाइक सवार और महिला

पन्ना में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, तेज बहाव में बहने से बाल-बाल बचे बाइक सवार और महिला

पन्ना जिले में तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। खोरा और अमर्छि नाले के तेज बहाव में बाइक सवार और एक महिला बहने से बाल-बाल बच गए। वहीं अजयगढ़ की विश्रामगंज घाटी में सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ।

श्मशान घाट तक पहुंचना बना अग्निपरीक्षा, बदहाल व्यवस्था की भेंट चढ़ा अंतिम संस्कार

श्मशान घाट तक पहुंचना बना अग्निपरीक्षा, बदहाल व्यवस्था की भेंट चढ़ा अंतिम संस्कार

बुरहानपुर के साजनी गांव में बारिश के बाद श्मशान घाट तक पहुंचने का रास्ता बदहाल है। 2 से 3 फीट पानी और कीचड़ के बीच अंतिम यात्रा मुश्किल हो गई है। ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे होमगार्ड मुख्यालय, बारिश के हालात को लेकर ली बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे होमगार्ड मुख्यालय, बारिश के हालात को लेकर ली बैठक

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में होमगार्ड मुख्यालय पहुंचकर बारिश और रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। अधिकारियों को अलर्ट रहने और जरूरत पर अंतरराज्यीय समन्वय के निर्देश दिए।