Lord Jagannath News in Hindi

सासाराम में निकली भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ खींचा भगवान का रथ

सासाराम में निकली भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ खींचा भगवान का रथ

बिहार के सासाराम में इस्कॉन द्वारा गीता घाट आश्रम से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ को रस्सियों से खींचते हुए पूरे नगर का भ्रमण कराया। भजन-कीर्तन, जयकारों और धार्मिक उत्साह के बीच पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया।

पन्ना में जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ, 15 दिन रहेंगे भगवान विश्राम में

पन्ना में जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ, 15 दिन रहेंगे भगवान विश्राम में

पन्ना जिले में जगन्नाथ स्वामी रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ स्नान पूर्णिमा के अवसर पर विधि-विधान से किया गया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का 108 पवित्र घटों से महाअभिषेक हुआ, जिसके बाद अब वे 15 दिनों तक अनवसर काल में रहेंगे। आगामी 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।

उज्जैन में जगन्नाथ स्नान यात्रा संपन्न, 15 दिन अनवसर में रहेंगे भगवान

उज्जैन में जगन्नाथ स्नान यात्रा संपन्न, 15 दिन अनवसर में रहेंगे भगवान

उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा पंचामृत और पवित्र नदियों के जल से विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। धार्मिक परंपरा के अनुसार अब भगवान 15 दिनों तक अनवसर काल में विश्राम करेंगे। इसके बाद 16 जुलाई को भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी।

उज्जैन में स्नान पूर्णिमा पर होगा भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक

उज्जैन में स्नान पूर्णिमा पर होगा भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक

उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में 29 जून को भगवान जगन्नाथ की स्नान पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जाएगी। इस आयोजन को मध्यप्रदेश सरकार के जलगंगा संवर्द्धन अभियान के समापन उत्सव से भी जोड़ा गया है। कार्यक्रम में महाअभिषेक, गजवेश दर्शन, संकीर्तन और महाप्रसाद वितरण होगा।