Drinking Water Problem News in Hindi

पथरीगढ़ के ग्रामीणों ने उठाई मूलभूत सुविधाओं की मांग, सीईओ जनपद को सौंपा ज्ञापन

पथरीगढ़ के ग्रामीणों ने उठाई मूलभूत सुविधाओं की मांग, सीईओ जनपद को सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़ के पलेरा विकासखंड के ग्राम पथरीगढ़ के ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय और पेयजल व्यवस्था की मांग को लेकर सीईओ जनपद पंचायत को ज्ञापन सौंपा।

पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, टीकमगढ़ के थर गांव में टंकी पर चढ़ीं ग्रामीण महिलाएं

पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, टीकमगढ़ के थर गांव में टंकी पर चढ़ीं ग्रामीण महिलाएं

टीकमगढ़ जिले के थर गांव में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बनी टंकी उपयोग में नहीं आ रही है और गांव में नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही। प्रशासन मौके पर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत कर रहा है।

पन्ना की नई बस्ती में पेयजल संकट गहराया, एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

पन्ना की नई बस्ती में पेयजल संकट गहराया, एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

पन्ना जिले के ग्राम नई बस्ती पुखर में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। हैंडपंप और कुएं जलस्तर गिरने के कारण बेकार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।

पन्ना में गहराया जल संकट, 100 से अधिक परिवार एक बोरवेल के सहारे

पन्ना में गहराया जल संकट, 100 से अधिक परिवार एक बोरवेल के सहारे

पन्ना नगर के पुरुषोत्तमपुर क्षेत्र में भीषण पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। 100 से अधिक परिवार केवल एक बोरवेल के भरोसे पानी की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। भूजल स्तर गिरने से बोरवेल की क्षमता घट गई है और सीमित समय तक ही पानी मिल पा रहा है। पानी के लिए लोगों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है।

नवेगांव उदासी टोला में 40 वर्षों से बुनियादी सुविधाओं का अभाव, ग्रामीण पेयजल और बिजली संकट से परेशान

नवेगांव उदासी टोला में 40 वर्षों से बुनियादी सुविधाओं का अभाव, ग्रामीण पेयजल और बिजली संकट से परेशान

सौसर/पांढुर्णा क्षेत्र के नवेगांव उदासी टोला में ग्रामीण पिछले करीब 40 वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है और लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। वहीं अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। प्रशासनिक जटिलताओं और परिसीमन की स्थिति के कारण विकास कार्य भी प्रभावित बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने स्थायी

बड़वानी के कोट बामनी गांव में भीषण जल संकट, ग्रामीण रात में पानी के लिए भटकने को मजबूर

बड़वानी के कोट बामनी गांव में भीषण जल संकट, ग्रामीण रात में पानी के लिए भटकने को मजबूर

बड़वानी जिले के कोट बामनी गांव में भीषण पेयजल संकट के चलते ग्रामीणों को रात 3 बजे से 3-4 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। गांव की लगभग 840 आबादी में 500 से अधिक लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं, जबकि हैंडपंप बंद और कुएं दूषित हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया

इंदौर में पेयजल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

इंदौर में पेयजल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

इंदौर में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि शहर में भाजपा के कई जनप्रतिनिधि होने के बावजूद जनता को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शन में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जल संकट का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा

बूंद-बूंद पानी को तरसा बुरहानपुर, कांग्रेस का नगर निगम पर जोरदार प्रदर्शन

बूंद-बूंद पानी को तरसा बुरहानपुर, कांग्रेस का नगर निगम पर जोरदार प्रदर्शन

बुरहानपुर में लगातार गहराते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मटका फोड़कर विरोध जताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर के कई वार्डों में असमान जल आपूर्ति के कारण लोग पानी की गंभीर किल्लत से जूझ रहे हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि 8 दिनों में सुधार नहीं होने पर “बुरहानपुर बंद” का आह्वान किया जाएगा।